पूर्व सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार की बचाई जान, अपनी गाड़ी से भिजवाया नज़दीकी अस्पताल
रायसेन। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई।
दरअसल कार्तिकी सिंह चौहान होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होने रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील जा रहे थे तभी सुल्तानगंज रोड कैसलोन टिकट्डा के पास रास्ते में एक बाइक नियंत्रण हो जाने से बाइक बुरी तरह सड़क पर फिसल गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार्तिकी सिंह चौहान ने रास्ते में बाइक सवार को संघर्ष के समय मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए समुदाय के सदस्य की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया।
नगर से 16 किलोमीटर दूर कैसेलोन टिकट्डा पर बाइक सवार अजय चढ़ार उम्र 21 निवासी बीना खुरई, ग्राम घोघरी में अपने रिश्तेदार मामा के यहां जा रहा था। तभी शाम 6 बजे के करीब उसकी बाइक कैसेलोन के पास नियंत्रण हो गई और बाइक बुरी तरह फिसल गई बाइक सवार गंभीर घायल हो गया और अजय चढ़ार बेहोश हो गया तभी बेगमगंज होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होने आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने संघर्ष के समय मानवीय संवेदनशीलता दिखाई और समुदाय के सदस्य की स्थिति को ध्यान में रखते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि उन्हें सही समय पर चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हों और उनका इलाज पूरा हो।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन