Let’s travel together.

सिंगरौली में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मां और बेटी पर धारदार हथियार से किया हमला ,महिला की मौत…

0 55

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आपको बता दें की घटना सिंगरौली के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इस हमले में घायल महिला की मौत हो गई है। बेटी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले बेढ़न इलाके में अंजू जयसवाल अपनी बेटी दीक्षा जायसवाल के साथ घर पर थी। तभी अचानक बदमाश घर में घुस गए और धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया और महिला की बेटी पर भी हमला किया है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से बदमाश भाग गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही वारदात के पीछे की वजह का खुलासा होगा। कोतवाली थाना प्रभारी सुदेश तिवारी का कहना है कि अभी हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811