Let’s travel together.

‘इसे कहते हैं कर्मों का फल’, चलती ट्रेन में की हार छीनने की कोशिश, फिर जो हुआ देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

0 96

चलती ट्रेन से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग सहम भी गए हैं और इसे ‘कर्मों का फल’ भी बता रहे हैं. हुआ यूं कि ट्र्र्रेन के दरवाजे पर खड़े एक युवक ने टॉयलेट से आ रही एक बुजुर्ग महिला की चेन खींचने की कोशिश की. लेकिन अगले ही पल युवक के साथ जो कुछ भी हुआ, वो दिल दहला देने वाला है. पूरी घटना ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सोशल मीडिया पर इसका फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है.

एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल @rnsaai से वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा है, ट्रेन में सफर करते समय सतर्क रहें. वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि एक युवक ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा है. वो इधर-उधर नजरें दौड़ाता रहता है. ट्रेन काफी तेज रफ्तार में चल रही होती है. इसी दौरान दो बुजुर्ग महिला टॉयलेट की ओर आती हुई दिखती है. इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं, युवक बिजली की रफ्तार से एक महिला के गले से चेन झपटने की कोशिश करता है.

हालांकि, युवक को अपने किए की सजा भी फौरन मिल जाती है. चेन खींचने की कोशिश में उसका बैलेंस बिगड़ता है, और वह चलती ट्रेन से सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरता है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि पोस्ट पर जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा है, इसे कहते हैं कर्मों का फल. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया है, चोरों इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब ये चलती ट्रेन में भी चेन झपटने की कोशिश करने लगे हैं. एक अन्य यूजर का कहना है, अब किसी अस्पताल में टूटे टांगों के साथ पड़ा होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811