Let’s travel together.

AAP को पीएम आवास का घेराव करने की इजाजत नहीं, हिरासत में कई कार्यकर्ता

0 36

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के आवास का घेराव करने का आह्वान किया गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसी को भी प्रदर्शन की इजाजत नहीं है. ना ही किसी भी तरह का मार्च करने दिया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने कहा कि कोई भी अगर आता है तो उससे तुरंत रोका जाएगा. पटेल चौक और PM आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, प्रदर्शन की वजह से नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के इलाकों में आवाजाही प्रभावित हो सकती है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हमने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की है.

दिल्ली पुलिस ने और क्या कहा?

अधिकारी ने बताया, प्रधानमंत्री आवास के आसपास (दंड प्रक्रिया संहिता की) धारा 144 पहले से लागू है और किसी को भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी. दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की योजना का ऐलान किया था.

ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन से संबंधित मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. वह गुरुवार तक एजेंसी की हिरासत में हैं. केंद्रीय एजेंसी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक पर शराब व्यापारियों को लाभ देने के बदले में उनसे रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है.

आप कार्यकर्ताओं को चेतावनी

दिल्ली पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगातार चेतावनी दी जा रही है कि धारा 144 लागू है. प्रदर्शन की इजाज़त नहीं है. अगर प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नं 2 के पास धरने पर बैठ गए हैं. हालांकि हरजोत सिंह बैंस समेत आप के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811