Let’s travel together.

शिया-सुन्नी…एकजुट होंगे दुनियाभर के मुसलमान? सऊदी के मक्का से उठी ये आवाज

0 88

पूरी दुनिया के मुसलमानों को एक करने के लिए सऊदी अरब के शहर मक्का में एक बड़ी पहल हुई है. मक्का में मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने एक बड़े सम्मेलन का आयोजन किया है. इस सम्मेलन में दुनिया के कई मुस्लिम देशों के धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया, इस बैठक का मकसद इस्लामिक विचारधारा के अलग-अलग स्कूलों (Schools of Thoughts) और संप्रदायों के बीच आपसी मतभेद मिटा कर सभी मुसलमानों को एक करना है. यानी शिया, सुन्नी, देवबंदी, बरेलवी..जैसे अलग-अलग स्कूल ऑफ थॉट वाले दुनियाभर के मुसलमानों को अपने-अपने डिफरेंस दूर कर एक करना इस कॉन्फ्रेंस का मकसद है.

इस सम्मेलन का आयोजन किंग सलमान द्वारा किया गया. मुस्लिम वर्ल्ड को एक करने की ये पहल साल 2019 में ‘मक्का डिक्लेरेशन चार्टर’ के नाम से हुई थी. इस चार्टर का मकसद मुसलमानों से अपने मतभेदों को अलग रखकर साझा लक्ष्यों को हासिल करना है. बता दें ये चार्टर मुसलमानों के अंदर विविधताओं को स्वीकार करता है, लेकिन इस्लाम के मूल सिद्धांतों और कानूनों पर चलने की जरूरत पर जोर देता है.

दुनिया भर से शामिल हुए मुफ्ती

इस बैठक में दुनिया भर से मुफ्तियों ने हिस्सा लिया सभी ने आपसी मतभेद अलग रखते हुए मुस्लिम समुदाय को एक करने की बात कही. सम्मेलन में इस बात पर भी जोर दिया गया कि इस चार्टर के जरिए इस्लामि स्कूल और सेक्ट्स में विविधता को समझा जाए और इसको आपसी मतभेत के टूल के तौर पर इस्तेमाल न होने दिया जाए. इसके अलावा इस्लामि एकता को बढ़ावा देने में शिक्षा और मीडिया के महत्व पर भी जोर दिया गया.

क्यों हुआ सम्मेलन?

सम्मेलन में जारी किए गए चार्टर में इस्लामिक समुदाय से ऐतिहासिक घटनाओं से सीखते हुए नई पीढ़ी को फालतू बहसों से बचने की हिदायत दी गई है. इसके अलावा चार्टर में इस्लामिक संप्रदायों के बीच आपसी संवाद बनाने और लड़ाई पैदा करने वाली बातों और नारों से आगाह रहने कहा गया है. इसमें इस बात पर भी जोर दिया गया है कि एकीकरण हासिल करने और मुस्लिम देशों की ताकत बढ़ाने के लिए विविध इस्लामी समुदायों के बीच सहयोग जरूरी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811