Let’s travel together.

विदिशा में मामूली विवाद के बाद पिता और पुत्र ने ट्रैक्टर चढ़ाकर युवक की कर दी हत्या…

0 72

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना अंतर्गत ग्राम खेरूआ पडरात में दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया, जिसके चलते आरोपी बाप, बेटे ने एक युवक के उपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही ग्यारसपुर थाना प्रभारी सीमा राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम  के लिए ग्यारसपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए ग्यारसपुर थाना प्रभारी सीमा राय ने बताया कि मृतक बवलिया गांव का रहने वाला है। मृतक का का नाम संदीप लोधी है और संदीप लोधी के खेत में कुआं खुद रहा था। इस दौरान उसका विवाद लक्ष्मी लोधी से हो गया था ,उस समय तो मामला शांत हो गया था लेकिन अगले दिन जब संदीप अपने खेत में पहुंचा तो लक्ष्मी और उसका लड़का अपने खेत में खड़े हुए थे और संदीप को देखकर दोनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया जिससे संदीप की मौत हो गई।

 बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही समाज के हैं। ट्रैक्टर से दबने से संदीप की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811