लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन आएंगे, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
सी एल गौर रायसेन
विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के सांसद पद के प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को दोपहर 11:00 बजे सागर मार्ग स्तिथ लोक सभा चुनाव कार्यालय श्री राम परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री चौहान का जोरदार स्वागत किया जाएगा, उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। विदिशा सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिला मुख्यालय पर पहला चुनावी डोरा कार्यक्रम है, उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की है। सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, भूपेंद्र सिंह वर्मा, जमना सेन, राजेश पंथी, आदित्य जीतू शर्मा, बृजेश चतुर्वेदी, लीला किशन मीना, संतोष शर्मा, वीरेंद्र बघेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री चौहान का भव्य स्वागत करने एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।