मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भगवान श्री राम का अयोध्या में ही नहीं बल्कि पूरे देश से लेकर विदेशों के हिंदू मंदिरों में आगमन होने वाला है। राम लला के स्वागत के लिए सभी लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। 22 जनवरी तक किसी प्रकार की कोई कमी न रहे, इसलिए अभी से पूजा-पाठ की व्यवस्था में लगे हैं। सभी भक्तों को 22 जनवरी के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही मंदिर को नए रूप देने के लिए रंग रोगन फूल मालाओं से सजाया जा रहा है।

अंबाडी के अयोध्या धाम मंदिर को बहुत खूबसूरत ढंग से सजाया गया है तो गणेश मंदिर को भी सजाया गया है वही दीवानगंज के इच्छा पूर्ति हनुमान मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, गुफा मंदिर, पुराना गुरुद्वारा मंदिर, रामजानकी मंदिर, सहित कई मंदिरों को सजाया जा रहा है। भक्तगण दिन-रात मेहनत कर हर व्यक्ति घर के ऊपर केसरिया रंग का झंडा लगा रहे हैं। आसपास का पूरा क्षेत्र केसरिया रंग सा दिखने लगा है। तो कई मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी चल रहा है जिसमें बेरखेड़ी चौराहे पर रामजानकी , शिव परिवार, खेड़ापति मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही हैं तो अंबाडी चांदनी चौक पर शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है।

अंबाडी स्थित अयोध्या धाम मंदिर पर 22 जनवरी को धार्मिक भव्य आयोजन किया जाएगा इसको लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही हैं। मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।