Let’s travel together.

सिक्स लाइन किनारे अवैध प्लाटिंग ग्राम पंचायत भी हलाकान,करेंगे शिकायत

0 58

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

क्षेत्र में जहां देखो वहीं अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरो पर है वहीं अवैध प्लाटिंग में हरे भरे पेड़ भी सिक्स लाइन किनारे काटे जा रहे ग्राम पंचायत भी अवैध प्लाटिंग से हलाकान है


सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन में धरसीवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सिक्स लाइन के किनारे अवैध प्लाटिंग पर गत दिवस तहसीलदार वावुलल कुर्रे की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया लेकिन इस अवैध प्लाटिंग में वन डिपो की नाक के नीचे कितने हरे भरे पेड़ काटे गए किनकी अनुमति से काटे गए ये समझ से परे हे।


ग्राम पंचायत भी हलाकान
मुख्ययालय धरसीवा में तो अवैध प्लाटिंग से ग्राम पंचायत तक हलाकान है वार्ड 1 परसतराई के समीप अवैध प्लाटिंग हुई कुछ मकान भी बन गए प्लाटिंग करने वाले ने न सड़क बनाई न बिजली पानी की सुविधा दी मकान मालिक इन सुविधाओं को ग्राम पंचायत पहुचते हैं बारिश में पानी मकानों के आसपास तक भर जाता हे।


उप सरपंच साहिल खान ने बताया कि अवैध प्लाटिंग वाले अवैध प्लाटिंग कर प्लाट बेच देते हैं डायवर्सन कराते नहीं ओर खरीदने वाले ग्राम पंचायत में सुविधाओं और एनओसी के लिए चक्कर काटते हैं।अवैध प्लाटिंग को लेकर वह कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौपकर इस पर प्रभावी कार्यवाही की मांग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811