Let’s travel together.

कश्मीर जा रहे हैं तो पढ़ लें यह खबर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

0 92

विंटर के इस सीजन में घूमने का एक अपना अलग ही मज़ा है और अगर बात हो भारत देश की जन्नत कश्मीर की तो फिर क्या ही कहना। लेकिन इस वक्त जम्मू-कश्मीर के मौसम में काफी तबदीली देखने को मिल रही है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है और ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग द्वाारा मिली जानकारी को मुताबिक बादल छाए रहने के कारण कश्मीर में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार और 17 जनवरी की शाम को जम्मू-कश्मीर को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि इन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। कश्मीर में शुष्क सर्दी के कारण रात में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है, हालांकि दिन अपेक्षाकृत गर्म रहेंगे। घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है

वीरवार को रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमन शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। यह तापमान पिछली रात से एक डिग्री अधिक है। कांजीगुंद में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में यह शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर वर्तमान में “चिल्ला-ए-कलां” की चपेट में है, जो 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान में काफी गिरावट आती है, जिससे जल निकायों के साथ-साथ पाइपों में भी पानी जम जाता है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना अधिक होती है और ज्यादातर इलाकों में, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में खूब बर्फबारी होती है। “चिल्ला-ए-कलां” 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा। हालांकि, उसके बाद 20 दिन के ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिन के ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ के साथ ठंड की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए घर से बाहर जाने से पहले एक बार जरूर सोच ले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |     अवैध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण की जांच की मांग, नगर पालिका को सौंपा आवेदन     |      दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811