Let’s travel together.

रायसेन जिले से शासन को वर्ष 2022-23 में प्राप्त होगा 269 करोड़ 18 लाख का आबकारी राजस्व

0 194

रायसेन ।कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में गठित जिला समिति जिसमें पुलिस अधीक्षक रायसेन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन, उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता भोपाल तथा सहायक आयुक्त आबकारी रायसेन की सदस्यता में रायसेन जिले के 20 मदिरा समूहों के अंतर्गत 66 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का वर्ष 2022-23 के लिये निष्पादन किया गया है।

जिले के 20 एकल मदिरा समूह में से 17 एकल मदिरा समूह का नवीनीकरण आवेदन के माध्यम से तथा 01 मदिरा समूह औबेदुल्लागंज का लॉटरी के माध्यम से तथा शेष 02 मदिरा समूह बेगमगंज एवं सुल्तानपुर का ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन किया गया ।

17 समूहों नवीनीकरण से 227,87,62,522/- तथा 01 समूह के लॉटरी से 23,58,98,485/- तथा 02 समूहों के ई-टेण्डर से 17, 71,55,730 /- इस प्रकार कुल 269 करोड़ 18 लाख आबकारी राजस्व वर्ष 2022 – 23 में शासन को प्राप्त होगा। जिले की 56 कम्पोजिट मदिरा दुकानों से शासन को 59 लाख रूपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।

2021-22 के वार्षिक मूल्य 226 करोड़ 27 लाख रूपये है, जिसकी तुलना में वर्ष 2022 – 23 हेतु प्राप्त वार्षिक मूल्य 269 करोड़ 18 लाख राजस्व प्राप्त होगा, जो 19 प्रतिशत अधिक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811