Let’s travel together.

सोमवार को विधायक रामपाल सिंह राजपूत की विशाल नामांकन रैली

0 210

 

-दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेशध्यक्ष एवं सांसद, भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी रहेंगे मौजूद

बेगमगंज रायसेन।सिलवानी विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह राजपूत 30 अक्टूबर दिन सोमवार को बेगमगंज में विशाल जन समुदाय के साथ नामांकन रैली कर अपना नामांकन भरेंगे। उनके नामांकन रैली में युवा सम्राट, सांसद, भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद रहेंगे।

नामांकन रैली नगर के सिद्ध स्थान श्री जगदीश मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शुरू होगी। जो बजरिया मंदिर, कबीर चौराहा, गांधी बाजार, शिवालय मंदिर, पुराना बस स्टैंड, नगर पालिका के सामने से होते हुए नया बस स्टैंड पहुंचेगी। यह भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी “जनसभा” को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह अपने परिवार सहित तथा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रातः 10 बजे श्री जगदीश मंदिर पहुंचेंगे। जहां भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की पूजाअर्चना कर विशाल नामांकन रैली तहसील कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह अपना नामांकन जमा करेंगे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू भाजपा जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811