Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रातातलाई हाट बाजार की हुई नीलामी, 9 लोगों ने बोली लगाकर नीलामी में लिया हिस्सा

0 474

-3 लाख 10 हज़ार रुपए में 1 वर्ष के लिएं हुआ नीलाम

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिले की रातातलाई ग्राम पंचायत के हाट बाजार की शुक्रवार को नीलामी की गई। हाट बाजार तहबाजारी की नीलामी के चलते सुबह से ही रातातलाई पंचायत क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। नीलामी में हिस्सा लेने विदिशा शहर, सलामतपुर, रातातलाई तक के लोग आए थे। ग्राम पंचायत प्रधान रूपाबाई लोहट, सचिव बृजेश अहिरवार व रोजगार सहायक शैलेन्द्र मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को हाट बाजार की बोली लगवाकर नीलामी की गई।

जिसमें लगभग नो लोगों मोहर सिंह मीणा,वीनेश रैकवार,नितिन रैकवार, राजू सूर्यवंशी, प्रकाश मीणा, रंजीत मेहरा, जगदीश प्रसाद शर्मा, गोपाल कुशवाह, सुनील अग्रवाल शामिल थे। बोली लगाने की अग्रिम राशि दस हज़ार रुपए प्रेत्यक बोली लगाने वालों से जमा कराए गए थे। दोपहर 2 बजे से बोली लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिसमें सरकारी बोली एक लाख पचहत्तर हज़ार पांच सौ पैसठ रुपए से शुरू की गई। वहीं हाट बाजार की अंतिम बोली तीन लाख दस हज़ार रुपए पर खत्म हुई। ये अंतिम बोली बढ़नपुर गांव के मोहर सिंह मीणा ने लगाई। गौरतलब है कि सांची जनपद के ग्राम पंचायत रातातलाई क्षेत्र में लगने वाला हाट बाजार पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा हाट बाजार माना जाता है। यहां पर हर सप्ताह शुक्रवार के दिन बड़े क्षेत्र में बाजार भरता है। बाजार में खरीददारी करने के लिए आसपास क्षेत्र के लगभग 45 गांवों के ग्रामीण आते हैं। वहीं हाटबाज़ार की हर वर्ष मार्च के महीने में नीलामी की जाती है। लेकिन इस वर्ष नीलामी बोली भी अब तक के सबसे बड़ी बोली तीन लाख दस हज़ार रुपए लगाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811