Let’s travel together.

समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का तोल मशीन की पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ

0 597

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
कृषक सेवा सहकारी संस्था सलामतपुर के अंतर्गत आने वाले चना खरीदी केंद्र मेहगांव का शुभारंभ पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से किया गया। समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के लिए जय माता दी वेयरहाउस मेहगांव पर खरीदी केंद्र बनाया गया है। जिसका उद्घाटन मुकद्दम मोहन सिंह पटेल, वेयर हाउस संचालक राजेन्द्र सिंह बघेल द्वारा किया गया। इस दौरान सलामतपुर सहकारी संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, पगनेश्वर संस्था प्रबंधक नवल सिंह मेहरा, कृषकगण बृजेश बघेल, अरविंद बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।गौरतलब है कि शासन द्वारा रायसेन रबी विपणन वर्ष 2022-23 में फसलों का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिसमें गेहूँ 2015, जौ 1635, चना 5230, मसूर 5500, सरसो 5050 एवं कुसुम 5441 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जो किसान अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाहते है वह किसान अपने निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर जाकर विक्रय कर सकते हैं। वहीं सोमवार को सहकारिता कर्मचारियों ने प्रदेश संगठन के आव्हान पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने की स्तिथि में 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। यह हड़ताल लंबी चली तो गेहूं और चना खरीदी का कम खटाई में पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811