Let’s travel together.

प्रशासन की उपस्थिति में हुआ हरिसिंह आदिवासी का अंतिम संस्कार

0 956

खूनी संघर्ष एक और आदिवासी की मौत
तारकेश्वर शर्मा

सिलवानी थाना के खमरिया गांव में होली के दिन हुए दो समुदाय के संघर्ष में इलाज के दौरान आज एक आदिवासी समुदाय के व्यक्ति की मौत हो गई! सिलवानी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि भोपाल में हमीदिया अस्पताल में हरि सिंह आदिवासी पिता दलसिंह आदिवासी उम्र लगभग 60 साल की भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान हरिसिंह आदिवासी की मौत हो गई।हरि सिंह आदीवासी पिता दलपत सिंह आदिवासी ग्राम चैनपुर का रहने वाला था !
होली के दिन दो पक्षों में विवाद हो गया था जैथारी प्रतापगढ़ के पास खमरिया गांव का मामला था घटना में पहले भी एक घायल राजू आदिवासी की मौत हो चुकी है जोकि ग्राम चंद्रपुरा का रहने वाला था!वही इस घटना में लगभग 40 लोग घायल हो गए थे!


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मृतक सहित घायलों को मुआवजे का ऐलान पहले ही कर चुके हैं!
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मृतक राजू आदिवासी के गांव भी गए थे और परिवार को शोक संवेदना व्यक्त कर आर्थिक सहायता भी दी गई थी !


एडिशनल एसपी रायसेन अमृत मीणा ने बताया कि जो हमीदिया अस्पताल में तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे जिसमें एक व्यक्ति हरि सिंह आदिवासी की इलाज के दौरान बीते रात मौत हो गई है जिसे चैनपुर लाया गया ग्राम चैनपुर में उसका अंतिम संस्कार किया!
पुलिस अधीक्षक विकास चौहान ने बताया कि गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है!
प्रशासन के आला अधिकारी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811