Let’s travel together.

” खेलो इंडिया की तर्ज़ पर होंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स “

0 92

रायसेन ।खेलो एमपी यूथ गेम्‍स अंतर्गत ब्‍लाक स्‍तर पर चयन ट्रायल ,जिला एवं संभाग स्तर पर 18 खेलों का आयोजन किया जाएगा तथा 06 खेल सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेगें। खेलो एमपी यूथ गेम्स में 18 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकते है।

जिला एवं संभाग स्‍तर पर आयोजन प्रदेश में प्रचलित 18 खेलों एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडों, कबडडी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल, टेनिस एवं शतरंज में किया जाएगा तथा 06 खेल ताईक्वांडो, फैसिंग, रोईग, क्याकिंग, कैनोइंग, शूटिंग एवं आर्चरी का आयोजन सीधे राज्‍य स्‍तर पर किया जाएगा।
आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्री अरविन्द की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में संचालनालय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय खेलों एम.पी.यूथ गेम्स की कार्ययोजना तैयार कर अंतिम रूप दिया गया ।
ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि ब्लॉक स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन निम्न तिथियों में किया जाएगा। जिनमें ब्लॉक गेरतगंज में 13 सितम्‍बर, 2023 को जनपद मैदान में पंजीयनकर्ता श्रीमती प्रतिभा सिंह मो. न. 6266251061, ब्लॉक बेगमगंज में 13 सितंबर 2023 को सी.एम. राइस स्कूल खेल मैदान में पंजीयनकर्ता श्री सुभाष रायकवार मो.न. 9300961728, श्री राहुल कुशवाह मो . न. 9755465832, ब्‍लॉक सिलवानी में श्री कमलेश जाटव मो. न.9993969272, ब्लाक उदयपुरा में श्री अंकित कुशवाह मो. न. 9977361763, ब्लाक बरेली शा. कन्या शाला में दिनांक 13 सितंबर 2023 को पंजीयनकर्ता श्रीमती शशि रघुवंशी मो.न. 8959110885, ब्लॉक औबदुललागंज में दिनांक 14 को शा. खेल मैदान मंडीदीप में पंजीयनकर्ता श्री प्रह्लाद राठौर मो.न. 8871373887 तथा ब्लॉक साँची में दिनांक 13 को ज़िला खेल परिसर रायसेन में फुटबॉल, बास्केटबॉल , बैडमिंटन साँची में सी.एम. राइस स्कूल कबड्डी, खो-खो , शतरंज , वालीवाल , कुश्ती एंव एथलेटिक्स पंजीयनकर्ता श्री भानु यादव मो.न. 7566551417, श्री सुरेंद्र राजपूत 9977040186 , श्री वी. एस. बुंदेला 7869620054 समन्वयक होंगे ।
साथ ही प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकेंगे। प्रतिभागी को संबंधित ब्लॉक का निवासी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी के पास आधारकार्ड मूलनिवासी जन्म प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज उपलब्ध हो एवं आयोजन तिथि तक अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितम्बर 2023 के को किया जाएगा।


बैठक में ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू भदौरिया अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश खत्री जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.एल. राठौरिया , परिवहन अधिकारी श्री जगदीश , ज़िला जनसंपर्क अधिकारी सुश्री अनुभा सिंह, ज़िला क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेश यादव जिला प्रशिक्षक श्री वी एस बुंदेला , खो-खो संघ के श्री निर्मल यादव , ताइक्वांडो संघ के श्री सुरेन्द्र राजदूत , हाँकी संघ श्री प्रह्लाद राठौर , एथलेटिक्स के अंकित कुशवाह, श्री भानु यादव , श्री सुभाष रायकवार , श्री कमलेश जाटव बॉक्सिंग के श्री राहुल कुशवाह , श्री अभिषेक मिश्रा, सुश्री शशि रघुवंशी , प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित थे ।
जो भी इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता में सम्मलित होता चाहता है वहाँ आवश्यक दस्तावेज़ के साथ पंजीयन कर्ता से संपर्क भाग ले सकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अब बांग्लादेश में भी ‘जनादेश चोरी’ के आरोप के क्या मायने?अजय बोकिल     |     फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन     |     मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न     |     गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच     |     श्री सिद्धेश्वर धाम सिद्ध गुफा पर राम कथा और अश्वमेध महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन     |     गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा     |     धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा में मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान     |     संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई     |     गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |     शिवपुरी में अचानक मौसम में बदलाव, बारिश और ओलावृष्टि हुई, किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811