Let’s travel together.

बुलडोजर मामा के होर्डिंग बैनर लगवाने से महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगीं-भूपेंद्र गुप्ता

0 184

सरकार में साहस है तो भ्रष्टाचारियों के घरों पर चलाए बुलडोजर : कांग्रेस

भोपाल.पूरे भोपाल में बुलडोजर मामा के होर्डिंग और बैनर लगवाकर विधायक रामेश्वर शर्मा अपने ही मुख्यमंत्री को पपलू बनाने की कोशिश कर रहे हैं ।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने शिवराज सिंह से मांग की है कि अपराधियों की या उनके रिश्तेदारों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से पहले महिलाओं को सुरक्षा देने की कसम खाएं जिसमें की उनकी सरकार पूरी तरह फेल है ।कुकर्मियों और व्यभिचारीयों के हौसले पूरे प्रदेश में बुलंद हैं। छोटी-छोटी मासूम बच्चियां इसका शिकार हो रहीं है ।क्या बुलडोजर चलाने से उनकी अस्मत लौट आएगी? अपनी पुलिस को ठीक कीजिए उसके इन्वेस्टिगेशन को ठीक कीजिए।
गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनौती देती है कि अगर यह सरकार कुकर्मियों, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को वास्तव में नेस्तनाबूद करना चाहती है तो सबसे पहले सरकार उन भ्रष्टाचारियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जो करोड़ों रुपयों के साथ रोज छापेमारी में पकड़े जा रहे हैं।
जिस सरकार में स्कूल जाते बच्चों के खाद्यान्न पर डाका डाला जा रहा हो, जिन मासूम भांजियों की शादी में सरकार को सहायता करनी चाहिये उन भांजियों के नाम का पैसा लूटा जा रहा है। विधवाओं, परित्यक्ताओं की शादी करवाने के नाम पर 122 करोड़ रुपया खर्च कर दिया गया है,जबकि विवाह पर प्रतिबंध था। ऐसे ही भ्रष्टाचारियों के घरों को जमींदोज करके दिखाएं। उनके कंधे पर तो सरकार ने हाथ रखे हुए हैं ।यही भाजपा सरकार की कथनी और करनी का अंतर है। भ्रष्टाचारियों के कंधों पर हाथ! माफियाओं का साथ! और अपराधियों से मेल मुलाकात ! जनता सब देख रही है।

-भूपेन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष कांग्रेस मीडिया विभाग

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811