Let’s travel together.

बस कंडेक्टर की पिटाई करने वाली महिला ने कहा- में भी मां हूं भावुकता में मुझसे हुई गलती

0 122

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

जिला रायसेन सहित मंडीदीप नगर में एक विडियो को तेजी से वायरल हो रहा था जिसमे रेखा साहू मंडीदीप निवासी एक बस कंडक्टर को मार रही थी जो पूरे सोसल मीडिया पर चल रहा था वही सतलापुर पुलिस द्वारा प्रकरण भी दर्ज कर लिया था वही अब दूसरा पहलू सामने आता दिखाई नजर आया है जब हमने रेखा साहू से इस विषय पर बात की तो उनका कहना था की में भी एक मां हु मेरी बेटी भोपाल कॉलेज जाति है उस दिन मेरी बेटी भोपाल से सतलापुर आने के लिए रेड बस में बैठी तो कंडेक्टर ने बोला की बस सतलापुर नही जायेगी और वो मना करने लगा तो मेरी बेटी का भी कहना था की आप मुझे सतलापुर जोड़ पर ही उतार देना वही मेरी बेटी ने सतलापुर जोड़ तक का ही टिकिट लिया जब वो सतलापुर हाईवे पर उतरी तो बस सतलापुर की और जाने लगी तो मेरी बेटी ने बोला की अंकल आप तो बोल रहे थे की बस सतलापुर नही जायेगी और वो बस को दौड़ाने लगा बोलने लगा की बैठ जाओ बैठ जाओ बस की स्पीड तेज थी की मेरी बेटी बैठ नही पाई मेरी बेटी ने उसके पापा और फिर मुझे फोन लगाकर बताया और में बस स्टैंड पहुंच गई और पूछा की तुमने ऐसा क्यों किया यदि मेरी बेटी को कुछ हो जाता तो तुम क्या करते सभी के साथ तुम ऐसा ही करते हो और में अपना आपा खो बैठी बस यही कहना चाहती हू में भी एक बेटी की मां हु भावुकता में मेरे हाथ जो हुआ है वो में नही करना चाहती थी वही जिस बालिका के साथ यह घटना हुई है वो अभी नाबालिक है उसकी पहचान हम उजागर नही कर सकते उसका भी यही कहना है की कंडेक्ट अंकल ने जो भी मेरे साथ किया वो बहुत गलत था कोई भी मां ऐसा सुनकर गुस्से में आ ही जाती में गलत का पक्ष नही ले रही हु पर जो मेरी मां ने किया वो सब भावुकता में हुआ है में सभी बस कंडक्टर से यही अपील करती हूं की किसी भी बहन बेटी और मां के साथ कभी ऐसा न करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811