Let’s travel together.

विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बनाना नई शिक्षा नीति का प्रमुख उद्देश्य

0 93

 

नई शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ पर केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी शिवपुरी में हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन

शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने संबोधित किया पत्रकार वार्ता को

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र में भारत सरकार द्वारा जारी नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में नवीन नीति को केंद्रीय विद्यालय में लागू करने एवं उसके प्रभावों को बताने हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसे विद्यालय प्राचार्य एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा नियुक्त जिला नोडल अधिकारी एसके शर्मा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए किए गए प्रयासों एवं पहलुओं पर विशेषकर प्रवेश, आयु का पुनरीक्षण, राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा, निपुण पहल, कौशल विकास, बाल वाटिका का प्रारंभ, विद्यांजलि विद्यालय प्रवेश और विद्या प्रवेश इत्यादि पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य श्री शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में स्वतंत्रता के पश्चात हुए विकास, विभिन्न शिक्षा आयोगों एवम राष्ट्रीय शिक्षा नीतियों पर प्रकाश डालते हुए नई शिक्षा नीति 2020 पर वृहद जानकारी दी उन्होंने कहा कि भारतीयता से ओतप्रोत विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बनाना ही नई शिक्षा नीति का प्रमुख उद्देश्य है जिसमें समावेशी एवं सबके लिए समान शिक्षा उपलब्ध कराना तथा भारत को शिक्षा का सुपर पॉवर बनाना है।
प्राचार्य श्री शर्मा ने बताया कि 29 जुलाई 2023 नई शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ है ।सौभाग्य से इसी दिन दो दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा संगम का उद्घाटन नई दिल्ली माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा जिसका आयोजन शिक्षा एवं किया जा रहा है।

जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा के प्राचार्य आर कृष्णा ने भी पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के बारे में बताते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षा दक्षता आधारित शिक्षा 21 वीं सदी के कौशल अनुभवात्मक शिक्षा को नवोदय विद्यालयों में बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया की नई शिक्षा नीति में विषय बंधन समाप्त हो गए हैं तथा स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है।जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर को स्किल हब बनाया गया है जहां ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क डाटा ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौध रोपण भी किए गए। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रेस वार्ता में उपस्थित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में एम एम मिश्र,राजीव कुमार पांडेय,ज्योति कुमारी, आरती बाथम,नीलू जैन एवम सत्यम शर्मा ,छात्र – छात्राओं सहित नगर के प्रतिष्ठित प्रिंट एवम इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे ।
ज्ञात हो कि केंद्रीय विद्यालय संगठन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है जिसके अंतर्गत 1253 केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जाते हैं जिसमें से 1250 केंद्रीय विद्यालय भारत में एवं तीन केंद्रीय विद्यालय काठमांडू मास्को और तेहरान में स्थित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811