Let’s travel together.

रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान जारी

0 64

हैलो जिंदगी’’ के दौरान अवैध रूप से शराब का परिवहन करते 01 अंतर्राज्यीय सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखा चाकू भी किया गया जप्त

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

रायपुर जिल पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जारी हैलो जिंदगी अभियान के तहत धरसीवा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्कर सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है इनमे से एक के पास से धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई सोमबार को पुलिस को सूचना मिली कि दोपहिया वाहन सवार दो व्यक्ति शराब तस्करी कर रहे है तथा सी.एच.सी. हॉस्पिटल धरसींवा की ओर से आ रहे है वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबीर द्वारा बताए अनुसार पतासाजी करना की तो ग्रामीण बैंक के समीप दोपहिया सवार व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. इकरार एवं समीर खान होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया तथा दोनो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास 01 नग धारदार चाकू भी मिला पुलिस ने शराब रखने व परिवहन करने तथा चाकू रखने के संबंध में दोनों आरोपियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से अवैध रूप से रखे 55 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन सीजी/10/बीडी/8657 जुमला कीमती लगभग 46,000/- रूपये तथा 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 355/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

  1. *गिरफ्तार आरोपी-*
  2. *01. मोह. इकरार पिता मोह. बाबू खान उम्र 23 साल निवासी अब्दुल्लागंज अर्जुन नगर वार्ड क्र 12 कक्का ढाबा दाल मिल रोड के पास थाना अब्दुल्ला गंज जिला रायसेन म.प्र.।*

    *02. समीर खान पिता तारीक खान उम्र 19 साल निवासी चोरभठ्ठी बिजली ऑफिस के बगल थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सवालों के घेरे में कमतोंन काँसिया पंचायत,बिना सचिव प्रभार के कैसे हो रहा करोड़ों का भुगतान?     |     श्रीरामनवमी धूमधाम से मनाई, श्री राम जन्मोत्सव पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का सनातन धर्म प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत     |     रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू     |     सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा कहा अफवाहों पर ध्यान न दे     |     नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा     |     बेगमगंज-सुल्तानगंज में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़     |     अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “सिनेब्रेशन” में ‘जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल’ डॉक्यूमेंट्री को मिला द्वितीय स्थान     |     पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक छटा के बीच रॉयल गणगौर महोत्सव 2026: संपन्न     |     कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न     |     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811