Let’s travel together.

स्वीप प्लान अंतर्गत रायसेन में शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

0 83

आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हेतु आयोजित की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां

रायसेन। जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी प्रकार रायसेन स्थित प्रेसीडेन्सी महाविद्यालय में जिला पंचायत सीईओ तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की उपस्थिति में लगभग 150 से अधिक शिक्षकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई।


जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने कहा कि जिले में सभी मतदाता आगामी निर्वाचन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है। नागरिकों को उनके मताधिकार का महत्व बताते हुए वोट डालने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही अठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, यह भी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित नारे लगाए गए तथा गीत भी प्रस्तुत किए गए।


इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल राठौरिया सहित अन्य अधिकारियों तथा शिक्षकों द्वारा लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811