Let’s travel together.

अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आजाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने दिया ज्ञापन

0 157

 

– एफआईआर दर्ज करने की मांग की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकजुट होकर मंगलवार को शिवपुरी कोतवाली का घेराव किया और यहां पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के द्वारा सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज करने की मांग की। शिवपुरी कोतवाली थाना के बाहर धरना देते हुए क्षत्रिय समाज के लोगों ने यहां पुलिस को आवेदन भी दिया और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष एसकेएस चौहान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के द्वारा सोशल मीडिया पर क्षत्रिय जाति को लेकर अभ्रद भाषा का प्रयोग किया गया है। बीते दिनों हरिद्वार कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन के दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने अमर्यादित टिप्पणी क्षत्रिय समाज के लोगों के खिलाफ की है।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में एफआईआर की मांग की गई। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष एसकेएस चौहान ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आवेदन दिए जाने के बाद कार्रवाई न करने के बाद समस्त क्षत्रिय समाज के लोगों ने शिवपुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने मांग की है कि इस मामले में टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811