Let’s travel together.

बरेली पुलिस ने किया डम्फर चालक से लूट कर डम्फर में आग लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार

0 290

यशंवत सराठे बरेली रायसेन

ज़िले की बरेली पुलिस ने रेत से भरे ट्रक में आग लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया हें।आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर सेदस हजार रूपए और मोबाईल लूटकर डम्फर में आग लगा दीं थी।
घटना क़े अनुसार 29 मार्च को फरियादी कैलाश धाकड़ पिता नारायण सिंह धाकड़ निवासी गोकलधाम मोहनगिरी विदिशा ने रिर्पोट किया कि 2 अज्ञात व्यक्ति ने ग्राम गोल पुलिया के पास मेरे डम्फर को रोक कर मुझ से 10000 रूपये व एक मोबाईल लूट लिया तथा डम्फर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी तथा मोबाईल डम्फर में फेक दिया, जिस पर थाना बरेली में अपराध क्रं. 200/23 धारा 341,394,435 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल एवं  के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बरेली श्री राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक आशीष सप्रे के द्वारा पुलिस टीम गठित आरोपी की तलाश/पतारसी प्रारंभ की गई। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की जानकारी देने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रूपये की ईनामी उदघोषणा की गई थी।


दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्य संदेही राजदीप सिंह चौहान व सुरेन्द्र ठाकुर से पूछताछ की गई बताया कि अभिषेक ठाकुर, विनोद ठाकुर, अमित ठाकुर, राहुल शर्मा के साथ घटना करना स्वीकार करना बताया कि कुछ माह पहले मोतलसिर रेत खदान से जाने वाले डम्फर को ग्राम मनकापुर थाना भारकच्छ के पास आग लगा दिया था जिससे मोतलसिर खदान पर डम्फर आना बंद हो गये थे, घाटपिपरिया खदान की दूरी ज्यादा होने से एवं मोतलसिर व घाटपिपरिया के बीच सतरावन खदान पर डम्फर ज्यादा जाने लगे थे, मोतलसिर व घाटपिपरिया खदान पर लोडिंग करने वाले विनोद ठाकुर, अभिषेक ठाकुर दोनो पार्टनरी में लोडिंग का कार्य देखते थे दोनो के काम में घाटा हो रहा था। तब सतरावन खदान बंद कराने के लिए विनोद ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अमित ने सुरेन्द्र को आग लगवाने की जिम्मेदारी दी बदले में रूपये देने की बात कही तब सुरेन्द्र ने अपने साथ मोतलसिर खदान पर काम करने वाले राजदीप सिंह चौहान, राहुल शर्मा के साथ मिलकर अमित ने राजदीप व राहुल शर्मा को अपनी मोटर साईकल दिया तथा सरेन्द्र ने अपनी कार से डंडा व पेट्रोल से भरी बाटल दिया तब सतरावन खदान से आने वाले डम्फर को ग्राम गोल के पास रास्ते में पत्थर डाल कर डम्फर रोक कर फरियादी से रूपये छीन लिये व डम्फर में पट्रोल डाल कर आग लगा दिया। जिससे डम्फर सतरावन तरफ जाना बंद हो गये और घाटपिपरिया व मोतलसिर जाने लगे। प्रकरण में अभिषेक ठाकुर, विनोद ठाकुर, अमित ठाकुर, राहुल शर्मा फरार है।


आरोपियों की गिरफ्तारी में – थाना प्रभारी आशीष सप्रे, उनि शेरसिंह सुल्या, उनि दीपक वर्मा, सउनि रमेश रेकवार, सउनि सुरेन्द्र सिंह(साईबर सेल),प्रआर 539 श्यामसिंह, आर. 728 महेन्द्र, आर. 08 नारायण, आर. 30 कुलदीप, आर. 782 सुंदर की विशेष भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811