Let’s travel together.

थाना कोतवाली पुलिस विदिशा मैं 25 पुलिस एक्ट में जप्त 46 वाहनों की 2 लाख 37 हजार में हुई नीलामी

0 147

 

 

विदिशा। थाना कोतवाली विदिशा मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पांडे के मार्गदर्शन मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 25 पुलिस एक्ट में 46 वाहनों की नीलामी दिनांक 12 जून 2023 को की गई जिसमें एसडीएम अनुभाग विदिशा श्री गोपाल वर्मा द्वारा टीम गठित की गई ।


जिसमें नायब तहसीलदार अंकिता यदुवंशी , थाना प्रभारी कोतवाली आशुतोष सिंह, प्र आर अनिल पटेरिया, प्र आर रमेश द्विवेदी, प्र आर हरवेंद्र सिसोदिया, आर धर्मेंद्र शर्मा, आर प्रदीप चौरसिया, आर प्रदीप गोरख टीम द्वारा विधिवत नीलामी की प्रक्रिया की गई जिसमें निर्धारित समय पर विधिवत 15 बोलीदार उपस्थित रहे, नीलामी की प्रक्रिया में नियमानुसार ₹10000 रुपए जमानत राशि व बोली लगाने हेतु ₹500 रुपए अग्रिम राशि समिति को जमा की गई ।


नीलामी प्रक्रिया में अंतिम अधिकतम बोली साहिद उर्फ भूरा निवासी भोपाल द्वारा 46 वाहनों की बोली ₹2,37,000 लगाई जाने व उक्त कीमत लगने से अन्य कोई दावेदार उक्त राशि से अधिक बोली नहीं लगाने से नीलामी की प्रक्रिया निर्विवाद एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई । नीलामी में नीलामीदार द्वारा धरोहर राशि कमेटी के समक्ष जमा करा कर कमेटी ने विक्रेता घोषित कर अग्रिम विधिवत नियमानुसार कार्यवाही कर जमा राशि शासकीय राजस्व राजकोष में जमा होने के उपरांत वाहन को सुपुर्द किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811