Let’s travel together.

चोरों को पकड़ने पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे:सराफा व्यापारियों को दी समझाईश – चोरी का माल न खरीदें

0 87

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन शहर के सांची मार्ग पर स्थित भारत विहार कॉलोनी वार्ड नं 4 में शुक्रवार-शनिवार की रात में हुई चोरी की जांच पुलिस कर रही है। चोरी के मामले में थाना प्रभारी मनोज सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कॉलोनी पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान कॉलोनी में लगे कई सीसीटीवी कैमरा में कुछ संदिग्ध लोग रात में आते जाते नजर आ रहे हैं।
रविवार सोमवार को पूरे दिन कोतवाली थाने की पुलिस चोरों की तलाश में जुटी रही। वहीं शहर के सर्राफा व्यापारियों को भी पुलिस द्वारा जागरूक किया गया है, कि वह किसी भी प्रकार का चोरी का माल ना खरीदें।इस आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। हम आपको यह बता दें चोरों द्वारा भारत विहार कॉलोनी के दो मकानों को निशाना बनाया था। जिसमें से एक मकान में से सोना चांदी के जेवरात सहित नगदी चुरा ले गए थे। शहर में बढ़ती चोरियां पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है।चोरी का सुराग लगाने में अभी तक चोर गिरोह का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811