देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
सिलवानी से लगें ग्राम बेगबा कला में शनिवार की रात्रि लगभग 8 बजे खड़ी ट्राली में बाइक सवार टकरा गए जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे 100 डायल पुलिस वाहन और एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर सिलवानी से महज 1किमी दूर बेगवा कला पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्राली में सिलवानी की ओर से जा रही प्लेटिना बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो ट्राली से टकरा गए जिससे राजेन्द्र ठाकुर उर्फ हल्के पिता गोपाल सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी पठा पौड़ी तहसील सिलवानी की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही यशपाल ठाकुर पिता रामू ठाकुर उम्र 25 साल निवासी मुंआर, एवं तीसरे व्यक्ति का नाम आशीष उम्र 26 साल बताया जा रहा जो कि ग्राम कुकरई तहसील देवरी जिला रायसेन है। बाइक सवार शराब के नशे में चूर है। और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। घायलों का सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में घायलों का इलाज किया जा रहा है।