Let’s travel together.
nagar parisad bareli

किसानो से टोल टैक्स मामले में भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर-दुर्गेश वर्मा

0 551

सुरेन्द्र जैन धरसींवा

रायपुर बिलासपुर सिक्स लाइन पर नवनिर्मित तरपोंगी टोल प्लाजा पर किसानो से टोल टैक्स मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हुआ है।
ज्ञात रहे कि तरपोंगी टोल प्लाजा में स्थानीय किसानों से टोल टैक्स को लेकर कुछ दिनों पहले भाजपाइयों ने टोल प्लाजा वालो के साथ बैठक कर मांग की थी कि स्थानीय ग्रामीण किसानों को टोल टैक्स से राहत दी जाए इसी पर चुटकी लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि इससे भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने स्पष्ट उजागर हुआ है उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा नेशनल हाइवे पर है जो केंद्र सरकार के अधीन हैं ओर केंद्र में सरकार भी भाजपा की ही है यदि भाजपा की केंद्र सरकार चाहती तो पहले ही ऐसी व्यवस्था बना सकती थी जिससे वहां के किसानों को वहां के ग्रामीणों को टोल टैक्स की समस्या आड़े न आये और उन्हें आर्थिक शोषण का शिकार ना होना पड़े बावजूद इसके केंद्र की भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसी जगह टोल प्लाजा बनाया जहां से किसानों को कृषि कार्य के लिए बार-बार आना जाना पड़ता है और उन्हें टैक्स देना पड़ता है
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि किसानों को अपना खून पसीना बहाने के बाद भी इतनी आर्थिक आमदानी नहीं होती है कि वह अपनी धान उठाने पैरा उठाने आने जाने में टोल प्लाजा से गुजरते वक्त बार बार टैक्स दे सकें किसानो को ट्रैक्टर ट्राली के अलावा भी लोकल किसानों को वाहन से आसपास अपने खेतों में आना जाना पड़ता है जिससे उन्हें टोल प्लाजा बीच में होने से परेशानी होती है किसानो के सामने समस्या उतपन्न करने वाली खुद केंद्र की भाजपा की ही सरकार है और इधर भाजपाई ही ग्रामीण किसानो की सहानुभूति लेने टोल अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानो के हितैषी बनने का नाटक कर रहे है ज्ञापन .ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि भाजपा किसानों की इतनी ही हितेषी थी तो वह यहाँ दिखावा न कर अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार से पहले ही ऐसा आदेश क्यों नहीं कराई की किसानो या ग्रामीणों को परेशानी न हो.
*सभी टोल प्लाजा पर कृषि कार्य में लगे वाहनों को टोल फ्री किया जाए*
,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा की किसान अपना खून पसीना बहाकर देश की सेवा करता है ऐसे मे क़ृषि कार्य मे लगे सभी वाहन तरपोगी मे ही नहीं पुरे देश मे टोल फ्री किये जायें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811