भोपाल। एनटीसीए की भोपाल में आयोजित 23वीं वार्षिक बैठक में साफ कर दिया गया है कि चीते मध्य प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगे।कूनो नेशनल पार्क में छह (तीन युवा-तीन शावक) चीतों की मौत के बाद चीतों को नए स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी तेज हो गई है।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की सोमवार को भोपाल में आयोजित 23वीं वार्षिक बैठक में साफ कर दिया गया है कि चीते मध्य प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगे।
मंदसौर का गांधीसागर अभयारण्य पांच माह में तैयार कर वहां छोड़ेंगे। वहीं कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सुरक्षा के लिए ‘चीता टास्क फोर्स’ गठित करेंगे, इसके लिए राशि केंद्र सरकार देगी। बैठक में वन्यप्राणियों की दवा और उपकरणों के लिए दूसरे देशों की निर्भरता खत्म करने पर भी मंथन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि चीतों की मौत के बाद लंबे समय से चीतों को अन्यत्र भेजे जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। अब यह तय हो गया है कि चीतों को मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में भेज दिया जाएगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।