Let’s travel together.
nagar parisad bareli

चाणक्य नीति-इन तीन कार्यों के साथ दिन की शुरुआत करना अच्छा नहीं रहता

0 86

महान प्राचीन ग्रंथ अर्थशास्त्र के रचयिता आचार्य चाणक्य यानी कौटिल्य की बुद्धि का लोहा हर कोई मानता है। प्राचीन काल में चाणक्य ने देश काल और परिस्थिति को देखते हुए कई बातें लिखी हैं। उन बातों कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें लोग आज भी मानते हैं। ऐसी खास बातों में से चाणक्य ने यह भी बताया है कि सुबह किस प्रकार से दिनचर्या की शुरुआत करें जिससे कि पूरा दिन अच्छा गुजरे। उन्होंने तीन बातों का जिक्र किया है जिन्हें व्यक्ति को बेड छोड़ने के साथ ही नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इन तीन कार्यों के साथ दिन की शुरुआत करना अच्छा नहीं रहता।

जानते हैं कौन सी हैं वो बातें

1- सुबह उठते ही न देखें दर्पण-बहुत से लोगों के बेडरूप में शीशा लगा होता है और वे उठते ही सबसे पहले उस शीशे पर अपना चेहरा देखते हैं। चाणक्य के अनुसार, ऐसा करना एक बुरी आदत होती है। ऐसा करने से मन में नकारात्मक भाव आते हैं और पूरे दिन नकारात्मकता के विचार उसका पीछा नहीं छोड़ते। माना जाता है कि सोकर उठते ही आपका चेहरा आपको अच्छा नहीं लगेगा या इससे देखने से मन में नकरात्मक ऊजा आएगी।

2- दूसरों का चेहरा न देंखें- सुबह उठते ही न करने वाले कामों में दूसरों का चेहरा न देखना भी शामिल है। चाणक्य के अनुसार भगवान को ध्यान करते हुए जो व्यक्ति बिस्तर छोड़ता है उसका पूरा दिन अच्छ गुजरता है। सुबह-सुबह किसी पुरुष या महिला का चेहरा नहीं देखना चाहिए।

3- जानवरों लड़ाई-आजकल लोग वाट्एस या सोशल मीडिया या टीवी पर जानवरों की लड़ाई या देखते रहते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य की मानें तो यदि सुबह -सुबह दो जानवरों जैसे कुत्ता, बिल्ली आदि की लड़ाई दिखती है तो यह अशुभ है। माना जाता है कि ऐसा दिखने से दिन संकटमय हो सकता है। इसके लिए सुबह की शुरुआत अच्छी और सकारात्मक बातों से करनी चाहिए। शायद यही कारण है बहुत से लोग सुबह पूजा-इबादत करते हैं या भजन सुनते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811