Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कैसे हुई लड्डू होली की शुरुआत

0 82

होली का त्योहार आने वाला है। देशभर में इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भारत में एक ऐसी भी जगह है जहां होली का अलग ही जश्न होता है। वो जगह है कान्हा की नगरी मथुरा। हर साल की तरह इस साल भी ब्रज में होली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। साथ ही ब्रज में होली का विशेष महत्व  होता है। होली खेलने के लिए देश-विदेश से लाखों के श्रद्धालु ब्रज में आते हैं। ब्रज में होली का जश्न पहले से ही शुरू हो जाता है। ब्रज के विशेष होली महोत्सव की शुरुआत 10 मार्च से ही हो जाएगी, जिसमें सबसे पहले 10 मार्च को लड्डू होली का आयोजन किया जाएगा। मथुरा में लड्डू होली के अलावा फूलों की होली, लट्ठमार होली और रंगवाली होली का खूब जश्न मनाया जाता है।

वैसे तो लड्डू को भोग व शगुन के तौर पर रखा जाता है। लड्डू खुशी के मौके पर बांटे जाने की परंपरा है, लेकिन बरसाना में लठामार होली से ठीक एक दिन पहले लोगों पर अबीर-गुलाल की तरह लड्डू फेंके जाते हैं। लड्डू होली, लट्ठमार होली से पहले लोगों के बीच मिठास घोलती है। कहा जाता है कि नंदगांव से होली खेलने के लिए बरसाना आने का आमंत्रण स्वीकारने की परंपरा इस होली से जुड़ी हुई है, जिसका आज भी पालन किया जा रहा है। आमंत्रण स्वीकारने के बाद यहां सैकड़ों किलो लड्डू बरसाए जाते हैं। इस लड्डू होली को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और लड्डू प्रसाद पाकर स्वयं को धन्य भी मानते हैं।

लड्डू होली को लेकर बहुत ही अनोखी कहानी है। कहा जाता है कि द्वापर में बरसाने से होली खेलने का आमंत्रण लेकर सखी नंदगांव गई थीं। होली के इस आमंत्रण को नन्दबाबा ने स्वीकार किया और इसकी खबर अपने पुरोहित के माध्यम से बरसाना में बृषभान जी के यहां भेजी। इसके बाद बाबा बृषभान ने नन्दगांव से आये पुरोहित को खाने के लिए लड्डू दिए। इस दौरान बरसाने की गोपियों ने पुरोहित के गालों पर गुलाल लगा दिया। पुरोहित के पास गुलाल नहीं था तो वे लड्डुओं को ही गोपियों के ऊपर फेंकने लगे। तभी से ये लीला लड्डू होली के रूप में विस्तृत रूप लेती चली गई और हर साल बरसाने में लड्डू होली खेली जाने की परंपरा शुरू हो गई।

 

लड्डू होली के दिन सुबह पहर बरसाना की राधा न्योता लेकर नंद भवन पहुचंती है। जहां उस सखी रुपी राधा का जोरदार स्वागत किया जाता है। इसके बाद नंद गांव से शाम के समय पुरोहित रूपी सखा को राधा रानी के निज महल में भेजा जाता है। जो होली के निमंत्रण को स्वीकार कर बताने आते हैं। जहां पर लड्डुओं से उनका स्वागत किया जाता है। इसी को लड्डू होली कहा जाता है

हर साल समूचा मंदिर प्रांगण राधा कृष्ण के प्रेम में सराबोर हो जाता है, जिसके बाद राधा कृष्ण के भजनों का और होली के गीतों का मंदिर प्रांगण में स्वर सुनाई देने लगता है। इस दिन लोग राधा कृष्ण के प्रेम में मग्न होकर नाचने लगते हैं। इस परंपरा का आयोजन द्वापर युग से ही होता चला आ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811