Let’s travel together.
nagar parisad bareli

2 कारों की आमने सामने ज़ोरदार भिड़ंत, 4 घायलों को 108 की मदद से भेजा अस्पताल

0 121

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

गुरुवार शाम को सलामतपुर थाना अंतर्गत भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सोजना गांव के सामने दो कारों की आमने सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोगों को चोटें आईं हैं। जिन्हें 108 की मदद से सांची स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार शाम को थाना सलामतपुर के ग्राम सोजना के पास भोपाल से विदिशा और जा रही मारुति आल्टो 800 क्रमांक एमपी 04 सीयू 8063 और विदिशा से भोपाल की और जा रही मारुति स्विफ्ट क्रमांक एमपी 04 सीवाई 2435 का आमने सामने

एक्सिडेंट हो गया। दुर्घटना में आल्टो चालक संतोष कुशवाह, पूजा कुशवाह निवासी देवलखेड़ी ईंटखेड़ी भोपाल और स्विफ्ट के कार में बैठे अज़हर व अमज़द खान निवासी बेरखेडी चौराहा घायल हो गए। मौके पर पहुंची सलामतपुर पुलिस ने चारों घायलों को उपचार हेतु 108 की मदद से सांची स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आल्टो कार का आगे का पूरा हिस्सा छतिग्रस्त हो गया है। और स्विफ्ट कार नीचे खेत में उतर गई। वो तो गनीमत रही की चारों घायलों को गंभीर चोटें नही आईं हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आल्टो कार को रोड से हटाकर थाने में खड़ा करा लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811