Let’s travel together.

नगर के विकास के लिए मिली 2 करोड़ की सौगात विदिशा सांसद ,भोजपुर के विधायक ने किया भूमिपूजन

0 75

 

रामभरोस विश्वकर्मा औबेदुल्लागंज रायसेन

ओबैदुल्लागंज नगर परिषद के विकास कार्यों के लिए आज बिदिशा के सांसद रमाकांत भार्गव , भोजपुर के विधायक सुरेंद्र पटवा ने किया 2 करोड़ के विकास कार्य का किया भूमि पूजन , वहीं जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की ग्राम पंचायतों को जल परिवहन हेतु टैंकर भी प्रदान किए गए , नगर परिषद प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत
चलने वाले कार्यक्रम में उक्त घोषणा की गई ।
विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव ने इस अवसर पर कहा कि किसानों का 2 लाख तक का कर्ज हमारे मुख्यमंत्री किसानों के हितेशी शिवराज सिंह चौहान के द्वारा माफ किया जा रहा है , किसान भाई किसी प्रकार की चिंता ना करें , उन्होंने कहा कि 2003 के पहले दिग्विजय सिंह की सरकार के समय 24 घंटे में बहुत ही कम समय किसानों को बिजली उपलब्ध होती थी , ना ही सिंचाई के लिए जल व्यवस्था थी , अब सिंचाई के लिए काफी मात्रा में जल उपलब्ध है , हम आपके नगर के विकास के लिए आगे और भी ध्यान देंगे , लाडली लक्ष्मी बहनो के 58000 आवेदन आए हैं , जिसका लाभ आप सभी बहनों को मिलेगा , वही बृदधाओ बहनों को भी अभी 600 रुपए पेंशन में मिलता था अब उन्हें भी हमारी सरकार ने 1000 कर दिए हैं । हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे आमजन के लिए विकास के कार्य कुछ लोगों को पसंद ही नहीं आता है , कुछ ऐसे लोग भी हैं हमारी सरकार की आलोचना करते रहते हैं ।

विधायक श्री पटवा जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि भोजपुर क्षेत्र में हमारी सरकार ने 14000 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवा दिए हैं , आपके नगर मे हाट बाजारों में दुकानें भी शीघ्र बनेगी , मैं ओबैदुल्लागंज मंडीदीप सुल्तानपुर बाड़ी नगर परिषद के विकास कार्यों की हमेशा कोशिश करता हूं , नगर परिषदों मैं 21 करोड़ के विकास कार्य आगे और किये जाएंगे , उन्होंने कहा कि विधायक निधि से 21 लाख की एंबुलेंस भोजपुर क्षेत्र में दी गई है , उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन पर नानाखेड़ी के पास का ओवर ब्रिज की स्वीकृति हो चुकी है , वही भीमबेटका मैं भी विकास किया जाएगा , हम विकास के काम में कोई समझौता नहीं करेंगे ।
इस अवसर पर नगर परिषद ओबैदुल्लागंज की अध्यक्ष लक्ष्मी सोनू चौकसे ने भी अपने उद्बोधन में क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी दी , और विदिशा सांसद भोजपुर के विधायक सुरेंद्र पटवा का आभार व्यक्त किया , आयोजित कार्यक्रम मैं अशोक मित्तल , नगर परिषद के वार्ड पार्षद गण , भा जा पा के पदाधिकारी गण आदि सहित नगर के कई गणमान्य जन भी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811