Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रायसेन की पुलिस हुई अकर्मण्य,चोरों का भरत नगर में धावा:तीन सूने मकानों में चोरों ने किया हाथ साफ

0 502

नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए बदमाश
रायसेन। रायसेन शहर में लगातार चोरों का आतंक है। जिला मुख्यालय पर चोरों में अब पुलिस का खोफ ही नही बचा है।शहर में लगातार चोरी की बारदाते हो रही है।लेकिन रायसेन पुलिस अकर्मण्य है।पिछली कई चोरियो का भी अभी तक सुराग नही लगा है।

गुजरी रात वार्ड नंबर 4 भारत नगर कॉलोनी में चोरों ने तीन सूने मकानों में धावा बोल दिया। चोर जहां से नगदी सहित सोना चांदी के जेवरात चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार, भारत नगर में रहने वाले पंकज राजौरिया ने बताया की कॉलोनी में 3 घरों में चोरी हुई है। जिसमें मेरे घर के सभी सदस्य महाशिवरात्रि पर टीकमगढ़ बच्चों का मुंडन कराने गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि आपके यहां चोरी हुई। हम भागे-भागे घर आए तो देखा मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे 40 हजार और सोने चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद हम ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

वहीं पंकज राजौरिया के पास रहने वाले शिक्षक नीरज शर्मा कि जहां भी घर में ताला डाला था। चोरों ने यहां पर भी मेन गेट का ताला तोड़कर नगदी 8 हजार और सोना चांदी के जेवरात चुरा ले गए। वहीं पूनम पुनिया फॉरेस्ट विभाग के यहां भी चोरों ने ताले तोड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर जानकारी लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811