मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 गोलाघाट हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दीवानगंज के हाट बाजार से पीतम धाकड़ 25 वर्ष बंटी धाकड़ 20 वर्ष मोहन धाकड़ 25वर्ष हाट बाजार से सामान लेकर अपने घर भर्तीपुर जा रहे थे जैसे ही डोला घाट हनुमान मंदिर के पास नाना ढाबा के पास पहुंचे पीछे से आ रहा है अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए दीवानगंज पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी तीनों घायलों का एंबुलेंस में पदस्थ डॉक्टर सुरेश शाक्या, पायलट महेंद्र मेहरा द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया इसके बाद तीनों घायलों को भोपाल ले जाया गया जहां पर पीतम धाकड़ की मौत हो गई