Let’s travel together.

दो अवैध शराब तस्करों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, आरोपियों से जप्त की छः पेटी अंग्रेजी शराब व एक बुलेरो कार

0 109

नशे के सौदागरो पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

थाना क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध शराब तस्करो को किया गिरफ्तार ।
थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में टीम द्वारा दिनांक 30 अप्रैल को क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम को सूचना मिली की दो लड़के बुलेरो से अवैध शराब एमपी नगर से लेकर अन्ना नगर की तरफ ले जा रहे जिनके पास भारी मात्रा में शराब मिल सकती है ।
सूचना कि जांच हेतु क्राइम ब्रांच की टीम वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर मौके पर पहुची जहाँ चेतक ब्रिज के पास गोविन्दपुरा टर्निग पहुँचे, कुछ देर इंतजार करने पर चेतक ब्रिज तरफ से बुलेरो आती हुई दिखाई दी जिसे सावधानीपूर्वक हाथ से ईशारा करके साईड में रोका बुलेरो गाडी मे दो व्यक्ति बैठे दिखाई दिये जिनके नाम पते पूछे जाने पर एक आरोपी जिला जबलपुर तथा दूसरा जिला छतरपुर का रहने वाला था । उनके पास से ज़ब्त बुलेरो गाडी की तलाशी ली गई तो गाडी में पीछे की तरफ छः पेटी अग्रेजी शराब की रखी मिली जो कुल 52.560 लीटर अंग्रेजी शराब थी । दोनो संदेहियो से शराब रखने,परिवहन करने के वैध दस्तावेज माँगे जाने पर नही होना पाए गए ।आरोपियों द्वारा अवैध शराब कहाँ से खरीदी व कहाँ बेची जाती है इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियो से ज़ब्त अवैध अग्रेजी शराब को अपने कब्जे मे लेकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811