अतिथि विद्वानों ने कहा महिला अतिथि विद्वान भी मुख्यमंत्री की लाडली बहना
डॉ. अनिल जैन भोपाल
महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने फूँका आंदोलन का बिगुल,शिवराज मामा को वचन स्मरण कराया।राजधानी भोपाल में अतिथि विद्वानों का जंगी प्रदर्शन देखा गया।आक्रोशित अतिथि विद्वानों ने हलालपूरा बस स्टैंड से लगातार भींगते हुए नीलम पार्क तक पहुंचे।

जैसा कि विदित है कि 28 तारीख़ से अतिथि विद्वानों की पदयात्रा मुख्यमंत्री के जिला सिहोर से राजधानी भोपाल नीलम पार्क के लिए निकली थी।पदयात्रा में आधे से ज्यादा तो महिला अतिथि विद्वान थीं जो अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर भींगते हुए मामा शिवराज भाई शिवराज न्याय करो अतिथि विद्वानों को नियमित करो वादा निभाओ का नारा लगाते हुए नीलम पार्क पहुंचे।4500 अतिथि विद्वानों से खचा खच भरे नीलम पार्क में अतिथि विद्वानों ने शासन प्रशासन से भविष्य सुरक्षित नियमितीकरण की गुहार लगाई।इधर संघ मोर्चा के सभी पदाधिकारी डॉ बीएल दोहरे,डॉ संजय पांडेय,डॉ नीमा सिंह,डॉ दास,डॉ नगीन,डॉ सपना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

कमलनाथ ने भी अतिथि विद्वानों की मांग का समर्थन करते हुए घेरा सरकार को
इधर अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण मुद्दे पर सूबे की सियासत फिर गर्म हो गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में अतिथि विद्वान राजधानी भोपाल में मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।मुशलाधार बारिश के बीच वे मुख्यमंत्री से सिर्फ़ यही मांग कर रहे हैं की जो वादा उन्होंने अतिथि विद्वानों से किया था उसे पूरा करें।विपक्ष में रहते हुए शिवराज सहित सभी भाजपा के दिग्गज अतिथि विद्वानों से नियमितीकरण का वादा किए थे।अब आगे लगता है कि अतिथि विद्वानों के मुद्दे पर सरकार को तत्काल निर्णय लेना पड़ेगा।इनका कहना है-
अतिथि विद्वानों का संघर्ष आज पूरा प्रदेश देख रहा है।सरकार राजनीति करना छोड़ दृढ़ संकल्प के साथ अतिथि विद्वानों को नियमित कर वादा पूरा करे क्योंकि शिवराज सिंह चौहान सहित सभी भाजपा के दिग्गज अतिथि विद्वानों से नियमितीकरण का वादा किए थे।हम उनसे वही मांग रहे हैं जो उन्होने कहा था देने को करने को।
डॉ आशीष पांडेय, मीडिया प्रभारी
हमारा संघर्ष जारी रहेगा,जब तक न्याय नहीं मिल जाता है।आज हमने शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के सामने मांग रखी है,उम्मीद है की सरकार जल्द अतिथि विद्वानों के हित में निर्णय लेगी।अगर निर्णय नही लेती तो आगे फिर बड़ा निर्णय अतिथि विद्वान लेंगे।
डॉ देवराज सिंह,संयोजक