देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चैत्र नवरात्रि के समापन अवसर पर विभिन्न देवी मंदिरों एवं जवारे घट स्थापना स्थलों पर कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन पूरे क्षेत्र में चल रहा है। इसी क्रम में नगर सिलवानी में आस्था का केंद्र प्रसिद्ध विजयासन मंदिर में मातारानी की विशेष पूजा अर्चना कर नगर कन्या भोज का आयोजन किया गया l जिसमें नगर की कन्याओं ने हलवा, पूड़ी, खीर का प्रसाद ग्रहण किया । विजयासन माता मंदिर समिति ने कन्याओं के पैर धुलाकर कन्या पूजन कर भोजन कराया एवं अंत में दक्षिणा और चुनरी देकर कन्याओं का आशीर्वाद लिया।