Let’s travel together.
nagar parisad bareli

टीकमगढ़ में उमा भारती का छलका दर्द,शराब बंदी पर कहा मैं सरकार के नही शराब के खिलाफ़ हूँ

0 559

उमा भारती ने कहा- सरकार मैं बनाती हूं, चलाता कोई और है

2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, किस क्षेत्र से लड़ेंगी, इसका जवाब टाला

टीकमगढ़। मैं सरकार मैं बनाती हूं, चलाता कोई और है। उन्होंने कहा कि मप्र में शराब बंद होकर रहेगी। साध्वी उमा भारती ने शराब बंदी पर आगे बोलते हुए कहा कि शिवराजजी से मेरी मुलाकात होने ही बाली है मैं सरकार के खिलाफ नही शराब के खिलाफ हूँ।शिवराजजी ने कहा था कि शराब जागरूकता से बंद होगी।मैं उनसे जाकर पूछुंगी की सरकार ने शराब रोकने कोई जागरूकता प्रोग्राम बनाया है तो मैं उसमें सहयोग करूंगी।

उत्तरप्रदेश चुनाव पर उमा भारती ने कहा कि हम उत्तरप्रदेश में हम।403  सीटे  पर ही चुनाव जीतेंगे। में यह नही कहूंगी कितनी जीतेंगे नही  तो क्या बाकी हम हार रहे है।
पत्रकारों से बातचीत में उमा भारती ने कहा मेरे साथ यह सुखद संयोग होता रहा है। ललितपुर और सिंगरौली के बीच रेल लाइन का शिलान्यास हुआ, तब मैं भाजपा से बाहर थी। कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी। कांग्रेस वालों ने मेरा नाम नहीं लिया। उद्घाटन जब हुआ, तब भाजपा वालों ने भी मेरा नाम नहीं लिया। केन-बेतवा का जब शिलान्यास होगा, तब प्रोटोकॉल का प्रॉब्लम आ गया। इस वजह से पहले ही मैं कह रही हूं कि प्रोजेक्ट लागू हो गया, मैं इसमें ही खुश हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। किस क्षेत्र से लड़ेंगी, इसका जवाब उन्होंने टाल दिया। उमा ने कहा- मैंने कहा था कि मैं 2019 का चुनाव नहीं लडूंगी, लेकिन यह कभी नहीं कहा कि मैं आगे कोई चुनाव नहीं लडूंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811