Let’s travel together.

विद्यालय में बच्चों को सिखाए डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के बारे में

0 107

मच्छरों को पानी के संपर्क में आने से रोकने के लिए बिना ढक्कन के जल पात्रों को कपड़े से ढककर भी रखा जा सकता है

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

पानी के संपर्क में आने पर मच्छर अंडे देता है, अतः ज़रूरी है कि मच्छर को पानी के संपर्क में नहीं आने दे। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी के निर्देशन एवं जिला मलेरिया अधिकारी के मार्गदर्शन में गोदरेज के सहयोग से संचालित एम्बेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया एवं जिला स्वास्थ्य समिति वेक्टर बोर्न डिजीज भोपाल के द्वारा बीसीसीएफ एवं स्वयंसेवकों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को एवं विद्यालय स्तर पर बच्चों को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के संदेश दिए हैं।
क्षेत्रीय समन्वयक फैमिली हेल्थ इंडिया डॉ. संतोष भार्गव ने बताया कि लेकसिटी कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधन के सहयोग से विद्यालय में जागरूकता फैलाई, उधर बस्तियों में जाकर टीम द्वारा कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों का पानी हर सात दिन में बदले जिससे कि डेंगू एवं मलेरिया के खतरे से बच सके, मौसम बदलते ही डेंगू एवं मलेरिया के केस में वृद्धि होना सामान्य बात है, यदि किसी को डेंगू होता है तो उसके चलते परिवार को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता

है, व्यक्ति सामाजिक एवं आर्थिक संकट से जूझने लगता है, अत: क्यों ना समुदाय स्वयं ही निगरानी कर अपने घरों में डेंगू एवं मलेरिया की उत्पत्ति ना होने दें, अपने घरों में एक सप्ताह से ज्यादा हमें पानी भरकर नहीं रखना है, यदि पानी जमा करके रखते हैं, तो उसे ढक कर रखें ढकन ना होने पर पानी की टंकी या कंटेनर को कपड़े से ढक कर रखें, जिससे कि मच्छर अंडे ना दे सके इस लिए अपने घर एवं अपने घर के आस-पास पानी इकट्ठा ना होने दें फ्रिज की ट्रे कूलर की टंकी पक्षियों के लिए रखा हुआ पानी का बर्तन कि स्वयं निगरानी करें पानी बदलते रहे, जिससे डेंगू एवं मलेरिया के खतरे से बचा जा सकें इसके साथ ही व्यक्ति अपने समुदाय के लोगों को इसके बारे में जागरूक करें जिससे समुदाय के लोगों में डेंगू एवं मलेरिया के प्रति जागरूकता फैल सके और वे स्वयं डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम में सहयोग करें l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |     मप्र में आधी रात प्रशासनिक सर्जरी! कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव     |     रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811