Let’s travel together.

मंडीदीप में एटीएम में चोरी करते हुए  पुलिस ने रंगे हाथ चोर को किया गिरफ्तार

0 481

मंडीदीप में एटीएम में चोरी करते हुए  पुलिस ने रंगे हाथ चोर को किया गिरफ्तार

वर्धमान फैक्ट्री में करता था मजदूरी,पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

गौहरगंज तहसील के मंडीदीप में एक एटीएम में लौह की राड़ से तोड़कर कर चोरी करते हुए चोर को मंडीदीप पुलिस की सक्रियता के चलते गिरफ्तार किया है। एसपी विकास कुमार शाहवाल एडीशनल एसपी अमृत मीणा द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए थे कि अपने अपने क्षेत्र में लगातार बैंक एवं एटीएम की गश्त के दौरान निगरानी की जाए ।

इसी का नतीजा है कि एटीएम में शातिर तरीके से चोरी को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एडीबी बैंक के पटेल नगर मंडीदीप में एटीएम ब्रेक किए जाने के मामले में सचिन पुत्र अर्जुन पर्ते उम्र 20 वर्ष जिला बेतूल को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडीदीप की वर्धमान फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था और पटेल नगर में एक मकान में किराए से निवास करता था। चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक संजय भदौरिया, सीओ रवि रैकवार की अहम भूमिका रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811