Let’s travel together.
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Tuesday, March 31, 2026
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Today MP Today - Breaking News in Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • रायसेन
  • राज्य
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • महाराष्ट्र
  • क्राइम
  • व्यवसाय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • संपादकीय
MP Today
  • Home
  • देश
  • अमित शाह ने गुजरात में ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की

अमित शाह ने गुजरात में ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की

देश
By Deepak Kankar On Jan 16, 2023
111
Share

अहमदाबाद | गुजरात ने आगामी ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और खेल मंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में रविवार को अहमदाबाद में आयोजित हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओलंपिक 2036 में शामिल खेलों के आयोजन के लिए नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के पास आकार लेने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस स्पोर्ट्स एन्क्लेव में आवश्यक ढांचागत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से तैयार करने की कार्ययोजना बनाने के दिशानिर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने गुजरात में ओलंपिक 2036 के खेलों के लिए राज्य सरकार की ओर से निर्धारित स्थलों पर भी ओलंपिक मानकों के अनुसार आवश्यक खेल बुनियादी ढांचा खिलाड़ियों और कोच आदि की आवास सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाएं विकसित करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने इस बैठक से पूर्व आयोजित हुई पहली बैठक में दिए गए सुझावों के संबंध में आगे बढ़ रहे कार्य की भी समीक्षा की। अमित शाह ने यह सुझाव भी दिया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और खेल मंत्री हर्ष संघवी समय-समय पर राज्य सरकार की कार्ययोजनाओं की समीक्षा करें। बैठक में आगामी ओलंपिक को गुजरात में भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बैठक से पहले नारणपुरा स्पोर्ट्स परिसर का भी दौरा किया और आवश्यक सुझाव दिए। मुख्य सचिव पंकज कुमार शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव मुकेश कुमार खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार बैठक में भाग लेकर पूरक विवरण पेश किया। इस बैठक में ओलंपिक 2036 के लिए गुजरात की तैयारियों से संबंधित एक प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया। अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (औडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डीपी देसाई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

 

111
Share FacebookTwitterGoogle+ReddItWhatsAppPinterestEmail
Deepak Kankar

MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।

विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।

स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।

जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।

निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।

Prev Post

दिल्‍ली-एनसीआर में अभी शीतलहर चलेगी

Next Post

टूट जाएगा महागठबंधन? तेजस्वी यादव बोले- सवाल ही पैदा नहीं होता, चंद्रशेखर प्रकरण के लिए BJP को बताया जिम्मेदार

You might also like More from author
देश

लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल

देश

साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन…

देश

23 मार्च : शहादत दिवस पर विशेष आलेख::इस पत्रकार सरदार भगत सिंह को आप नहीं जानते-…

देश

ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल

Prev Next

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Stay With Us
  • Youtube Subscribers
  • Facebook Likes
  • Instagram Followers
  • Twitter Followers
Ad 1 Fab 26 1
Admin Login
Admin Login

संपादकीय

सूखा करार की लावरिया बालिकाओं की अखिल भारतीय रोइंग…

Oct 18, 2025

गिरती पत्रकारिता और यूट्यूब के कथित पत्रकार

Oct 12, 2025

महात्मा गांधी का जन्मदिन:: उनके कृतित्व और कर्म को स्मरण…

Oct 2, 2024

पुण्य स्मरण:: स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी

Aug 16, 2024
Prev Next 1 of 5

धर्म

आइये जानें हिंदुओं के धार्मिक त्यौहार नागपंचमी की परंपराओं…

Jul 28, 2025

महावीर जयंती पर विशेष::भगवान महावीर स्वामी को संपूर्ण विश्व…

Apr 10, 2025

TODAY :: राशिफल बुधवार 27 नवम्बर 2024

Nov 27, 2024

TODAY :: राशिफल मंगलवार 26 नवम्बर 2024

Nov 26, 2024
Prev Next 1 of 568
लाइव क्रिकेट स्कोर
SMC Ad
About Us

आपका अपने चहेते चैनल MP Today में तहे दिल से स्वागत है। ये चैनल आप लोगों के बीच रहना पसंद करता है। राजनीति सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप MP Today को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।

Popular News

सुर्खियों में बनी सीएम-विधायक की हंसी ठिठोली

Nov 7, 2024

मध्य प्रदेश के सात जिला अस्पतालों में पीपीपी से शुरू होगी…

Apr 19, 2023

कांग्रेस ने कमल नाथ को बताया ‘अवश्‍यंभावी…

Feb 9, 2023
Prev Next 1 of 14,120
Popular Categories
  • मध्यप्रदेश14559
  • रायसेन9730
  • देश3765
  • छत्तीसगढ़2418
  • धर्म2270
  • उत्तरप्रदेश1246

Visitors Counter

6 8 9 2 2 4
Users Today : 523
Total Users : 689224
Views Today : 669
Total views : 884715
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.9
Server Time : March 31, 2026 10:34 pm
  • Privacy Policy
  • Contact us
MP Today © 2026 - All Rights Reserved.
Design & Developed by: SMC Web Solution - 8770359358

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811