Let’s travel together.

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य जागरूकता सेमिनार का आयोजन

0 72

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के अंतरगत जिला चिकित्सालय गुना के मानसिक रोग विभाग मनकक्ष द्वार सी.एम. राइज शासकीय मॉडल हायर सेकण्‍डरी स्कूल गुना में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्कूल एवं कॉलेज के युवा बच्चों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसमें डॉक्टर आर.एस. भाटी (मनोचिकित्सक) द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक रोग जैसे डिप्रेशन, एंग्जायटी, साइकोसिस, सभी प्रकार के नशे, कैसे उस से बचें, इंटरनेट एडिक्शन, आत्महत्या रोकथाम के बारे में जागरुक किया गया।

कार्यक्रम में 190 लोग सहित स्कूल के प्राचार्य श्री आशीष टांटिया, स्कूल के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत शुरू किए गए टेली मानस कार्यक्रम के बारे में विद्यार्थी एवं शिक्षकों को बताया गया। जिसमें किसी भी प्रकार के मानसिक या भावनात्मक समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 14416 अथवा 1-800-891-4416 पर कॉल कर मानसिक परामर्श सेवा लेने के बारे में जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811