देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन
शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत अमरपुर देवरा तहसील पिछोर में कई सालों से सडक की मांग की जाती रही परन्तु गांव में सड़क नहीं डल पाई इस से क्षुब्द होकर सड़क की मांग को लेकर 20 वर्षीय गांव केयुवक दीपक लोधी ने मुख्यमंत्री से सड़क की मांग को लेकर अपने गांव से भोपाल तक की नंगें पांव पदयात्रा शुरू की है । आज दीपक रायसेन जिले में साँची पहुंचा।
दीपक ने बताया कि बरसों से गांव में सड़क नहीं है जिससे भारी समस्या होती है अनेक बार मांग करने के बाद भी गांव में सड़क नहीं बन सकी तब मजबूर होकर हमने अपने गांव से राष्ट्रीय ध्वज के साथ मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचकर सडक की मांग रखने का बीड़ा उठाया है तथा हमें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया जायेगा तब हम मजबूरी में निवास के बाहर धरना देकर बैठेंगे तथा सडक की मांग पूरी होने पर ही हम अपने गांव लौटेंगे ।