Let’s travel together.

2 दिन 48 घंटे से ज्यादा का वक्त 400 फीट गहरे बोर में फंसा 8 साल का मासूम

0 414

 

तारकेश्वर शर्मा बैतूल

मध्यप्रदेश के बैतूल में बोरवेल में 48घंटों से फंसे आठ वर्षीय तन्मय को बचाने के लिए किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में राहत और बचाव दल को बड़ी चुनोती के रूप में चट्टान और पानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तन्मय की सलामती के लिए प्रार्थनाओं का दौर लगातार जारी है।

बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक स्थित मांडवी गांव में करीब 400 फीट गहरे बोर में मंगलवार की शाम से फंसे आठ साल के मासूम तन्मय साहू को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की मदद से उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

करीब 40 फीट नीचे फंसे तन्मय को मंगलवार की रात एक बार खींचकर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन रस्सी छूट जाने के कारण कुछ ऊपर आने के बाद वह फिर से नीचे गिर गया।

बेारवेल के गडढे में फंसे तन्मय को सुरक्षित निकालने के लिए बोरवेल के समानांतर एक और गडढा खोदा जा रहा है, उसके बाद रैंप और सुरंग बनाई जाएगी। इस अभियान में चट्टान, पत्थर और जमीन के भीतर से आ रहे पानी के कारण लगातार खुदाई में दिक्कत आती रही। एक तरफ जहां मोटर से पानी निकाला गया तो पत्थर-चट्टान तोड़ते हुए काम आगे बढ़ाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर सभी आपातकालीन इंतजाम भी कर रखे हैं। तन्मय की सलामती के लिए दुआओं का दौर भी जारी है।
इसी बीच तन्मय की मां की हालत भी बिगड़ गई थी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811