Let’s travel together.

निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित,113 की जांच 52 लोगों को निकला मोतियाबिंद

0 876

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को सांची जनपद के ग्राम पंचायत अम्बाड़ी कार्यालय में पंचायत के सहयोग से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल द्वारा नि:शुल्क आंखों की जांच का शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 113 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 30 लोगों की आंखों की नजर कमजोर पाई गई। जिन्हें नि:शुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगें। इनके अलावा 52 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। निशुल्क आंखों की जांच शिविर में ग्राम पंचायत अम्बाडी के आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने आंखों की जांच करवाने पहुंचे डॉक्टरों की टीम द्वारा आंखों की जांच की गई एवं निशुल्क दवाइयां आंखों का ड्रॉप एवं चश्मा वितरण किए गए। इस मौके पर भाजपा युवा नेता संदीप मीणा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811