Let’s travel together.
nagar parisad bareli

फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने के मामले में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का शहर कांग्रेस में फूंका पुतला

0 71

-कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफे की मांग की

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी की रिपोर्ट

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गणतंत्र दिवस पर फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट से राजनीतिक गलियारों में विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल मंत्री डॉ यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि गणतंत्र दिवस की परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे, सरदार वल्लभभाई पटेल थे, परेड में ना तो देश के फर्जी पिताजी थे, ना ही देश के फर्जी चाचा थे, ना लोहे की महिला थी, ना ही कंप्यूटर के आविष्कारक थे। उच्च शिक्षा मंत्री की इस पोस्ट के बाद बवाल शुरू हो गया है दरअसल कांग्रेस पार्टी ने इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी के नाम से चला रहे हैं । वहीं उनकी ही प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ बयान जारी कर रहे हैं।

यहां कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि उच्च शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए ।विरोध स्वरूप क्षीरसागर स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय के नीचे उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका गया । यहाँ भाजपा सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए गए। इस मामले में विरोध स्वरूप एक ज्ञापन भी दिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811