Let’s travel together.

मंगलम शिवपुरी ने राजमाता के परोपकारी कार्यों को किया याद

0 522

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया दिव्यांग पुनर्वास केंद्र मंगलम शिवपुरी द्वारा संचालित मंगलम शिवपुरी कार्यकारिणी ने आज कैलाश वासी राजमाता विजय राजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज में किए गए राजमाता के परोपकारी कार्यों को याद किया।इस अवसर पर मौजूद मंगलम शिवपुरी कार्यकारिणी के सदस्यगणों , उपस्थित कर्मचारियों वं सहयोगियों को संबोधित करते हुए मंगलम शिवपुरी के सचिव इंजीनियर राजेंद्र मजेजी ने कैलाशवासी राजमाता विजयराजे सिंधिया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन पर्यंत तक तमाम सारे ऐसे परोपकारी कार्य किए जो सदैव याद किए जाते रहेंगे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए इंजीनियर राजेंद्र मजेजी ने बताया कि उनके परोपकारी कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उनकी पुत्री वर्तमान में कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने मंगलम शिवपुरी परिसर में कैलाश वासी श्रीमंत राजमाता विजय राजे सिंधिया दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना हेतु न केवल सहायता की बल्कि उसके संचालन में उनकी महती भूमिका है।

उल्लेखनीय है कि राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया दिव्यांग पुनर्वास केंद्र शिवपुरी का लोकार्पण 15 मई 2013 को माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों से जनसेवार्थ लोकार्पित किया गया था ! इस अवसर पर स्वयं श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया प्रमुख रूप से उपस्थित रही थी। राजमाता श्रीमंत विजय राजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मंगलम परिसर में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंगलम के तमाम सदस्य ,कर्मचारी एवं सहयोगी गण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811