Let’s travel together.

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी- डॉ जयप्रकाश किरार

0 123

-चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन यानी कार्यकर्ताओं को भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा: श्री अग्रवाल

रायसेन।हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 के बाद से देश की राजनीति की संस्कृति को तो बदला ही है, विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से पार्टी और कार्यकर्ताओं की छवि में भी बदलाव किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक पार्टी सेवा पखवाड़े का आयोजन करने जा रही है। हमें इन सेवा कार्यों के माध्यम से विभिन्न समाजों और वर्गों से जुड़ना है, लोगों की समस्याओं का समाधान खोजना है।
यह बात पार्टी के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने पार्टी की कामकाजी बैठक में संबोधित करते हुए भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में कही।
श्री किरार ने कहा कि हम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को यह सोचना होगा कि हम इस सेवा पखवाड़े को किस तरह ऐतिहासिक बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के साथ मिलकर पूरे प्रदेश को स्वाधीनता दिवस पर तिरंगामय बना दिया था, उसी तरह सेवा के इस पखवाड़े को भी सार्थक बनाना है।


बैठक को संबोधित करते हुए रायसेन जिले के संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से बापू के जन्मदिन 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं। इस सेवा के कार्य में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर, बूस्टर डोज, वृक्षारोपण, सफाई अभियान, तालाब की सफाई जैसे सभी कार्यकर्ताओं को सेवा पकवाड़ा के रूप में यह कार्य करना है साथ ही मोदी जी की प्रदर्शनी, मोदी जी की पुस्तक का विमोचन और गांधी जयंती पर खादी की कुछ वस्तु खरीदें और अपने अपने क्षेत्र में 17 सितंबर को आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड 2, लाड़ली लक्ष्मी योजना का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश और समाज के सामने जो चुनौतियां आएंगी, उनका सामना सिर्फ सरकारों के बूते की बात नहीं होगी। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन यानी कार्यकर्ताओं को भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। हमारे प्रधानमंत्री जी ने यह बताया है कि कोई भी राजनीतिक दल अपने काम से लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता यह विचार करें कि सरकार का उपयोग समाज कल्याण के कामों के लिए किस तरह किया जा सकता है।
इस मौके पर पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, रविंद्र विजयवर्गीय, बलराम मालवीय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नागर, कार्यालय मंत्री मोहन चक्रवर्ती, सह कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर सहित समस्त मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, जिला संयोजक आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने किया। आभार प्रदर्शन जिला कार्यालय मंत्री मोहन चक्रवर्ती ने किया।

न्यूज सोर्स:: हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811