Let’s travel together.

ट्रेनों के स्टॉपेज शुरू करवाने बढ़ी संख्या में सड़को पर उतरी जनता,मौन जुलूस में हुई शामिल

0 445

-ट्रेनों के स्टॉप की मुहिम बन रही जन आंदोलन
-प्रधानमंत्री,रेलमंत्री,मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

राजीव जैन औबौदुल्लागंज रायसेन

विगत ढाई वर्ष से नगर में ट्रेनों के नहीं रुकने से जनता परेशान है।सबसे अधिक परेशानी अप डाउन करने वाले छात्रों को है जिन्होंने बताया कि,बढ़ती हुई महंगाई,बसों के बढ़ते किराये से प्रतिदिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है।जिसके बाद नगर व आसपास की ऐसी जनता जो ट्रेनों से आने जाने के लिए यात्रा करते है।उन्हें भी ट्रेनों से अन्य जगह यात्रा करने के लिए हबीबगंज (रानीकमलापति) स्टेशन व भोपाल स्टेशन जाना पड़ता है।जिसके कारण भी उन्हें परेशानी व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


आपको बता दे,विगत एक साल से धीमे धीमे चल रही ट्रेन रोको अभियान की मुहिम अब तेज होती जा रही है सबसे पहले ट्रेनों के स्टापेज को पुनः चालू करने के लिए औबेदुल्लागंज के पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से इस विषय को उठाया था जिसके बाद लगातार इसे आगे बढ़ाया जाता रहा।अब इसका पूरा प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम चलते हुए जन आंदोलन बन गया है जिसमे किसी भी राजनीतिक धार्मिक य अन्य सघटना नहीं अपितु नगर के सभी लोग एकत्रित हुए है।जो एक जनमुहिम बनती जा रही है।


इसके तहत नगर व आसपास की जनता ने शुक्रवार को नगर में दोपहर 1 बजे नगर के मुख्य चौराहे पर एकजुटता के साथ शामिल हुए जहा मुख्य चौराहे से लगभग 800 से अधिक जनता ने मौन जुलूस में शामिल होकर रेल्वे स्टेशन पर ज्ञापन दिया।वहां से मौन जुलूस द्वारा आगे बढ़ा और रेहटी रोड पर समापन के समय एसडीएम आदित्य शर्मा को ज्ञापन दिया गया।
यह सभी ज्ञापन प्रधानमंत्री, केंद्रीय रेल मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम रहे।


आपको बता दे सभी ने दलीय भावना से ऊपर उठकर इसको समर्थन दिया।हम कह सकते है कि,यह भाजपा ,काँग्रेस या किसी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर जनसमुदाय की समस्या का समर्थन रहा। इस मुहिम के प्रति लोगो मे खासा उत्साह नजर आया।।इसके लिए युवाओं ने पूर्व में ही लोगो से सोशल मीडिया के माध्यम से मुहिम चलाई गई जिसमें मीडिया ने भी अपना भरपूर सहयोग किया।26 अगस्त के इस मोन जुलूस के प्रदर्शन के बाद युवा ट्रेनें नही रुकने पर आगे की रणनीति के तहत धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने के लिए भी तैयार रहेंगे।आपको बता दे कि नगर में 20 मार्च 2020 के पहले 6 ट्रेन रुका करती थी लेकिन कोरोना के साथ पूरे देश मे ट्रेन बंद कर दी ।लेकिन आज जब पूरे देश मे पूरी क्षमता के साथ ट्रेन प्रारम्भ होने के बाद भी नगर में ट्रेन स्टॉपेज नही होने से मजबूरन नगर की जनता को यह कदम उठाना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |     सांची में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन     |     कांग्रेस ने नगर परिषद पर  लगाये वार्ड की उपेक्षा के आरोप     |     शरद पूर्णिमा पर मांगरोल धाम में दमा-श्वास रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त औषधि     |     नवरात्रि के बाद भी भक्ति की धूम, खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर देर रात तक चला नगर भंडारा     |     230 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा, 80 के ऋण मंजूर; शिवराजसिंह चौहान ने बेटियों के भविष्य के लिए बनाई बड़ी योजना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811