Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जिलेभर में दस्तक अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं ने दी दस्तक

0 97

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

रायसेन जिले भर में सोमवार 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाले दस्तक अभियान की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में सांची जनपद के सलामतपुर व दीवानगंज क्षेत्र में दस्तक दल द्वारा घर-घर जाकर पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों में बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान करते हुए प्रबंधन किया जा रहा है। इसके साथ ही पांच साल तक के बच्चों को होने वाली बीमारियों और उनके बचाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। जिले में 240 दस्तक दलों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा घर-घर जाकर पांच साल तक की आयु के बच्चों में बीमारियों की पहचान, रेफेरल एवं प्रबंधन किया जाएगा। इन दलों में एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। अभियान की मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811